{"_id":"112-22432","slug":"Hapur-22432-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका टीम ने अवैध निर्माण रुकवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका टीम ने अवैध निर्माण रुकवाया
Hapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला पुरा धोबी चौक में कपड़ा व्यापारी द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण शनिवार की सुबह नगरपालिका टीम ने रुकवा दिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने भी अवैध निर्माण का विरोध किया।
पालिका टीम के मुताबिक धोबी चौक में किसान इंडस्ट्रीज के मालिक महेशचंद किसान द्वारा दुकान के बाहर चबूतरे से चार फुट आगे दीवार का निर्माण किया जा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह नहीं माने। पालिका टीम निर्माण कार्य बंद करा दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अब से पहले ही इस दुकान के बाहर आठ फुट का अवैध निर्माण है। मास्टर दलीप सिंह, मीनू, बाबू, राकेश, सचिन, अमित आदि ने पूर्व में किये गये अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराने की मांग की है।