{"_id":"112-22295","slug":"Hapur-22295-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, पांच जख्मी
Hapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला के फ्लाईओवर पर एक सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
सुल्तानपुरी (दिल्ली) निवासी गयासुद्दीन अपने परिवार के साथ सोमवार को सिंभावली रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे कुचेसर चौपला स्थित फ्लाईओवर पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में चालक गयासुद्दीन, उसकी मां 60 वर्षीय खातून, बेटी शमीन, बेबी और उसके भाई असगर अली की पुत्री रुखसार घायल हो गई। बाबूगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष बाबूगढ़ का कहना है कि घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।