{"_id":"112-22294","slug":"Hapur-22294-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी को भगाया, मामा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामी को भगाया, मामा को पीटा
Hapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दो दिन पूर्व भांजे के साथ भागी मामी ने पति के साथ जाने से स्पष्ट इंकार कर दिया। जबरन साथ ले जाने पर अड़े मामा की भांजे ने धुनाई कर दी। यह मामला अब थाने तक पहुंच गया है।
थाना सिंभावली क्षेत्रांतर्गत गांव रतूपुरा निवासी एक युवक की थानाक्षेत्र के ही गांव वैट में ननिहाल है। युवक अपनी मामी से आंख लड़ा बैठा। वह दो दिन पूर्व वैट से मामी को लेकर भाग गया। पता चलने पर मामा सोमवार को रतूपुरा पहुंच गया। जब उसने पत्नी से घर चलने की बात कही तो वह उसके साथ चलने की बजाय भांजे के साथ रहने पर अड़ गई। जबरन पत्नी को साथ लाने की कोशिश करने पर भांजे को गुस्सा आ गया और उसने साथियों की मदद से मामा की धुनाई कर दी। ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर भांजे के विरुद्ध कार्रवाई करने और पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।