{"_id":"112-22263","slug":"Hapur-22263-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस बरसा धन, 20 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस बरसा धन, 20 करोड़ का कारोबार
Hapur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। दो दिन पहले तक सूने दिख रहे बाजार में रविवार को खरीददारों का रेला उमड़ा। सभी अपनी जेब के हिसाब से खरीददारी कर रहे थे। वाहन बिक्रेता और ज्वेलर्स के यहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद से शुरू हुई खरीददारी का सिलसिला रात करीब 10 बजे तक जारी रहा। बाजार विशेषज्ञाें के अनुसार हापुड़ में अब तक करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। धनतेरस को भुनाने के लिए बाजार में वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, कपड़े, बर्तनों आदि की दुकानों को विशेष तौर पर सजाया गया था।
सर्राफा बाजार जगमगाया
हापुड़/पिलखुवा। धनतेरस पर सोने चांदी की हुई जमकर खरीददारी से सर्राफा बाजार भी रोशन हो उठा। चांदी सोने के सिक्कों के अलावा देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भी खरीददारी की गई। हापुड़ के साप्ताहिक पैठ में खरीददारी करने के लिए भी महिला ग्राहकों का तांता लगा रहा।
वाहन बाजार भी दौड़ा
धनतेरस पर सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री का दावा किया जा रहा है। इनमें स्कूटी की बिक्री ज्यादा रही। हालांकि वाहन विक्रेताओं का कहना है कि फोर व्हीलर्स की भी अच्छी खासी बुकिंग हुई है। स्कूटी विक्रेता अनुज गोयल का कहना है कि धनतेरस पर उनके यहां करीब दो दर्जन स्कूटी की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
मिठाई बाजार में भी भीड़
मिठाई में मिलावट के मामले आने के बावजूद मिष्ठान बाजार में भी ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। मिष्ठान विक्रेताओं का अनुमान है कि छोटी और बड़ी दीवाली को ही सबसे ज्यादा बिक्री होगी। मिठाई विक्रेता जगदीश सूरी ने बताया कि मिठाई की बिक्री तेजी से हो रही है।
बस-ट्रेनों में भीड़
बाहरी स्थानों पर पढ़ाई, सर्विस एवं काम-धंधा करने वाले लोग दिवाली के मौके पर अपने घरों को लौट रहे हैं। इस कारण ट्रेन एवं रोडवेज से लेकर निजी बसें भी खचाखच भरकर चल रही है। बसों में सीट न मिलने पर लोग सर्दी की परवाह किए बिना मजबूरी में छतों पर बैठकर सफर कर रहे हैं।
इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट में भी खूब रही चमक
विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के आफर को देखते हुए ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एलईडी और एलसीडी आदि उत्पादों की जमकर खरीददारी की। एक इलेक्ट्रोनिक्स दुकान मालिक सोनू बांगा ने बताया कि ग्राहक विशेष ऑफर का लाभ उठा रहे हैं।
बर्तन बाजार में भारी भीड़ रही
हापुड़ के पुराने बाजारों में शामिल कोठी गेट, कसेरठ बाजार, सर्राफा बाजार और बाजार बजाजा में भी भीड़ रही। लोगों ने जमकर स्टील, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीददारी की। इसके अलावा खील बताशे, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और पूजा की सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।