{"_id":"112-22175","slug":"Hapur-22175-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल फार्म पर फायरिंग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल फार्म पर फायरिंग, अफरातफरी
Hapur
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कर्नल कृषि फार्म पर बुधवार रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों द्वारा कई फायरिंग करने से अफरातफरी मच गई। फार्म के गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक जवाबी फायरिंग देख हमलावर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। फार्म के मैनेजर ने इस मामले में थाने में तहरीर दे दी है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। जानकारी के मुताबिक बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव पसवाड़ा के जंगल में कर्नल प्रताप सिंह आहलूवालिया का कृषि फार्म है। फार्म के मैनेजर शहाबुद्दीन खां ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। इसमें उल्लेख है कि बुधवार की रात करीब एक बजे पलवाड़ा निवासी फार्म का मुनीम फरहत एक अन्य कर्मचारी के साथ फार्म के बाहर स्थित ट्यूबवेल का चेंजओवर ठीक कर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर टॉर्च मारी और फिर गोली चला दी। मैनेजर का कहना है कि दोनों कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए फार्म की ओर दौड़ पड़े और घटना की जानकारी दी। इसके बाद फार्म पर तैनात गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया है कि अज्ञात लोगों द्वारा की जा रही अंधाधुंध फायरिंग से फार्म पर तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गार्ड की मदद लेते हुए फार्म पर तैनात कर्मचारी शोर मचाकर हमलावरों की तरफ दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए गन्ने के खेतों से होते हुए फरार हो गए। मैनेजर शहाबुद्दीन ने दो लोगों के नाम समेत 10-12 लोगों के खिलाफ हत्या के इरादे से फायरिंग करने की तहरीर दी है।
पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
एसओ का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर वह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जंगल की कांबिंग के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला, हालांकि खेतों से 3-4 खोखे अवश्य ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि मैनेजर और पूर्व मैनेजर के बीच रंजिश चल रही है, लिहाजा घटना संदिग्ध दिख रही है। इसके चलते सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
एसओ का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर वह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जंगल की कांबिंग के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला, हालांकि खेतों से 3-4 खोखे अवश्य ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि मैनेजर और पूर्व मैनेजर के बीच रंजिश चल रही है, लिहाजा घटना संदिग्ध दिख रही है। इसके चलते सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन