फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मौलाना के जनाजे में उमड़ा सैलाब

मौलाना के जनाजे में उमड़ा सैलाब

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम हापुड़ के उस्ताद हदीस मौलाना इबादुर्रहमान का शनिवार सुबह हार्टअटैक होने से देहांत हो गया। इसके बाद से ही उनके पत्थर वाला कुआं स्थित निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। उनके जनाजे में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौलाना इबादुर्रहमान अरबी भाषा के वरिष्ठ प्रवक्ता थे और वह संस्था में आलिम और इफ्ता की बड़ी किताबें पढ़ाते थे। उन्हें 1971 में आलिम मौलवी की डिग्री दारुल उलूम देवबंद से मिली थी। यहां पर वह 1976 से संस्था में बतौर अरबी प्रवक्ता सेवा कर रहे थे। वह गरीबों की समस्याओं को हल कराने में विशेष रुचि लेते थे। उनकी नमाज ए जनाजा दारुल उलूम देवबंद से आये मौलाना अब्दुल खालिक संभली ने पढ़ाई। मुफ्ती महमूद उल हसन बुलंदशहरी, मुफ्ती कोकब, जमियत उल उलेमा हिन्द के प्रदेश महामंत्री कारी शौकत कासमी, विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधायक डा. अख्तर, सीओ पवन यादव, राजेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed