{"_id":"15913","slug":"Hapur-15913-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़ा सोना बता ठगने वाले अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़ा सोना बता ठगने वाले अंदर
Hapur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने जमीन में सोना गड़ा होना बताकर उसे निकालने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुखिया तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक बुलेरो गाड़ी बरामद की गई है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ग्राम अच्छेजा में पांच दिन से रुके थे। पुलिस को इस गांव की एक महिला की तलाश है। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अच्छेजा ग्राम में जमीन में गड़े सोने कोे निकालने का दावा कर लोगों को झांसा देने वाले छह लोग मौजूद हैं। वे पिछले पांच दिन से एक महिला के घर में रह रहे हैं। सूचना पर एसएसवी चौकी प्रभारी यशवीर सिंह पुलिस टीम के साथ अच्छेजा पहुंचे। टीम ने गिरोह के सरगना तांत्रिक ग्राम टेरना थाना सरधना निवासी उदय वाल्मीकि, ग्राम नगला पिथौड़ा जनपद मुजफ्फरनगर निवासी ब्रजपाल, ग्राम उमरपुर निवासी सुरेश और राजेंद्र को गिरफ्तार कर बुलेरो गाड़ी बरामद कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अच्छेजा में पांच दिन से एक महिला के घर में रह रहे थे। वे यहां भी जमीन में गड़े सोने का झांसा देकर ग्रामीणों को ठगने के लिए आए थे। जबकि सुरेश का कहना था कि उसने उदय वाल्मीकि से घर में सोने के बारे में पता लगाने के लिए संपर्क किया था और वह धोखे से उसे अपने साथ यहां अच्छेजा ले आए।