{"_id":"5b37d1004f1c1bc96b8b914f","slug":"91530384640-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों में भी होगी पीटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों में भी होगी पीटीएम
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परिषदीय स्कूलों में भी होगी पीटीएम
हापुड़। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की नई पहल शुरू होने जा रही है। अब परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक महीने पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) होगी। पीटीएम में अभिभावक अपने बच्चों की काबिलियत का पता लगा सकेंगे। शिक्षक भी अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई कराने का निर्णय लिया था। आनन-फानन में शैक्षिक सत्र का बदलाव भी कर दिया गया। अब अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीटिंग का निर्णय लिया गया है। पीटीएम में शिक्षक अभिभावकों को उनके बच्चों की काबिलियत को बताएंगे। बच्चों के भविष्य के लिए आवश्यक चीजों की जानकारी दी जाएगी। वहीं अभिभावक भी शिक्षकों से अपने बच्चों के बारे में गहनता से जान सकेंगे। सरकार की नई पहल एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में शुरू हो जाएगी। साथ ही शिक्षकों को स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक कराना है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने का भरकम प्रयास किया जा रहा है।