{"_id":"668eb2796e02493ea205f363","slug":"90-kilo-ganja-sent-by-parshal-hapur-news-c-306-1-gha1001-108052-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डाक पार्सल से भेजा 90 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डाक पार्सल से भेजा 90 किलो गांजा बरामद
Wed, 10 Jul 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले दिनों गांजे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से मिली सूचना के बाद 90 किलो गांजे की खाप को पकड़ लिया गया है। यह गांजा ओडिसा से मेरठ के लिए डाक पार्सल से भेजा गया था, हालांकि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद जगह बदलकर उसे राजस्थान भेज दिया गया। पुलिस ने राजस्थान से गांजे को बरामद कर लिया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तीन जुलाई को कोतवाली पुलिस ने दौताई गांव के निकट से जनपद मेरठ के दौराला के गांव मोहम्मदपुर निवासी बोबी, मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी अनुज को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं छह जुलाई को किला निवासी सुनील को 113 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उस समय गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस को कई अहम जानकारी प्राप्त हुई थी। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ के आरोपियों ने ओडिसा से 90 किलो गांजे की खेप को डाक पार्सल के माध्यम से काजू बताकर मेरठ के लिए भेजा था। जिसे लेकर पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन आरोपियों के साथियों को गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर गांजा राजस्थान के जिला कोट पुत्तली के नीमराणा के लिए भेज दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नीमराणा भेजा गया। जहां से पुलिस ने 90 किलो गांजा बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि टीन के ड्रम में काजू के नाम पर गांजा पार्सल किया गया था। गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।