फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   85 thousand rupees were withdrawn by changing ATM of hospital worker

Hapur News: अस्पताल कर्मी का एटीएम बदलकर 85 हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
85 thousand rupees were withdrawn by changing ATM of hospital worker
पिलखुवा। शातिर ने अस्पताल कर्मी का एटीएम बदलकर 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित कर्मी ने अज्ञात यवुक के खिलाफ धोखधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के गांव हरौरा निवासी हरकिशोर सिंह ने बताया कि वह रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद कर कार्यरत है। 30 मार्च को वह रुपये निकालने के लिए एटीएम पर गया था। कार्ड लगाने के बाद रुपये नहीं निकलने पर पीछे खड़े युवक ने मद्द करने को कहा। युवक ने एटीएम लेकर मशीन में लगा पासवर्ड डालने को कहा, पिन डालते समय युवक वहां से गायब हो गया। आरोप है कि युवक ने मशीन में दूसरा एटीएम लगाया था, और पिन डालते समय देखकर वहां से गायब हो गया। कुछ देर बाद उसके 85 हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आता है, जिसे देकर उसके पैरों तले से जमीन निकल गई।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एटीएम पर लगे कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफार्श कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed