{"_id":"5ce29297bdec22071e6d5ff9","slug":"81558352535-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिषदीय विद्यालयों ने कंपोजिट ग्रांट का किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिषदीय विद्यालयों ने कंपोजिट ग्रांट का किया गबन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों ने कंपोजिट ग्रांट का किया गबन
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खातों में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट का कई विद्यालयों ने गबन कर लिया है। प्रधानाध्यापकों ने खरीदी गई सामग्री का चैक आदि से भुगतान न कर, एक मुश्त पैसा खर्च कर दिया है। इस संबंध में बीएसए ने 11 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
स्कूलों के मरम्मत कार्य, लाइब्रेरी, खेल, पाठ्य सामग्री आदि के लिए ग्रेडिंग के आधार पर स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के खातों में पैसा भेजा जा चुका है। विभागीय अफसरों ने शिक्षकों को स्पष्ट आदेश दिए थे कि अगर दो हजार से अधिक का समान क्रय किया जाए, तो उसका भुगतान चैक से कर, बिल लिया जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि कई स्कूलों ने खाते से एक मुश्त पैसा निकालकर खर्च कर दिया है, जो वित्तीय अनियमितता और गबन की श्रेणी में आता है। इस मामले में बाबूगढ़ छावनी, नूरपुर, नवादा, घुंघराला, चितौली, चितौली-2, लालपुर के प्राथमिक व चितौली, पटना, लालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।