फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले के दस और गांव बनेंगे स्मार्ट

जिले के दस और गांव बनेंगे स्मार्ट

Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले के दस और गांव बनेंगे स्मार्ट
जिले के दस और गांव बनेंगे स्मार्ट
विज्ञापन

हापुड़। शहरी क्षेत्र के अलावा गांवों को भी स्मार्ट बनाने की योजना का क्रियान्वयन जिले में तेजी से होने लगा है। जिला पंचायत राज विभाग ने दस और गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया है। इससे पहले 10 गांवों का पहले ही चयन किया जा चुका है। इन गांवों में वाई फाई, सीसीटीवी कैमरों, आरओ वाटर प्लाट के साथ आधुनिक चिकित्सा, सड़क, बिजली आदि की चकाचक व्यवस्था होगी।
ग्राम पंचायतों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किये जाने की योजना शासन द्वारा लागू की गयी थी। इस योजना के तहत पूर्व में जिले के 10 गांवों का चयन किया गया था, इनमें चार गांव वाइफाई से लैस हो चुके हैं और अगले कुछ दिनों में सभी दस गांवों में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अन्य योजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। अब जिला पंचायत राज विभाग ने दस और गांवों का स्मार्ट गांव के रूप में चयन किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि स्मार्ट गांवों के रूप में चयनित इन गांवों में विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। इन गांवों को जल्दी से जल्दी विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट गांवों को मिलेंगी ये सुविधाएं -
इन गांवों में वाई फाई, कैमरे, मनादी हेतू साउंड सिस्टम, सोलर लाइट/ सोलर पैनल, कूड़े कचरे का उचित निस्तारण, पेयजल योजना/ हैंडपंप उपलब्धता, आरओ वाटर प्लांट, अच्छी सड़कों की उपलब्धता, गंदे पानी का निस्तारण, प्रत्येक घर में शौचालय, नई तकनीक द्वारा खेती, जैविक खेती को बढ़ावा देना, सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था, रोजगार के नए अवसर, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, आदर्श विद्यालय, खेल कूद के लिए मैदान, स्किल डवलेपमेंट के लिए केंद्र, प्रत्येक घर में बिजली मीटर, आधुनिक पंचायत कार्यालय, डिजीटल परिवार रजिस्टर, पुस्तकालय, कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत, राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा की सुविधा मौजूद रहेगी।


ये गांव बनेंगे स्मार्ट-
हापुड़ के गांव टियाला, दोयमी, लुखराड़ा, रघुनाथपुर, सिंभावली के गांव खुडलिया, श्यामपुर जट्ट, गोहरा आलमगीरपुर, धौलाना के गांव लाखन, तिसोली खेड़ा व डूहरी।

पूर्व में चयनित गांव --
उपैड़ा, नंगला काशी, नंगला उदयरामपुर, भोवापुर, सिखैड़ा मुरादाबाद, भैना सदरपुर, लोधीपुर छपका, बिहुनी, कल्याणपुर व आलमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed