फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गोकशी मामले में हिंदू संगठनों ने थाना घेरा

गोकशी मामले में हिंदू संगठनों ने थाना घेरा

Thu, 12 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोकशी मामले में हिंदू संगठनों ने थाना घेरा
गोकशी मामले में हिंदू संगठनों ने थाना घेरा
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में होमगार्ड और पुलिस के चौकीदार के संरक्षण में गोकशी के मामले में हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क गया है। बुधवार को फरार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर गो रक्षा दल और अन्य हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों पर रासुका लगाने और गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार को गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबूगढ़ थाने पहुंच गए। अमित चौधरी ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में गोकशी की जा रही थी। इसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई, लेकिन इस मामले में अभी तक फरार दस आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गोकशी करने वालों को संरक्षण दे रही है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुलिस ने पांच दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो गोरक्षा दल सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
उधर, पुलिस विभाग को जैसे ही हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा थाने के घेराव की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। बाबूगढ़ के अलावा देहात, सिंभावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने बाबूगढ़ थाना प्रभारी रविंद्र सिंह राठी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर रासुका लगाने और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र देने वालों में प्रशांत गौड़, मोनू शर्मा, मोनू चौधरी, मनवीर चौधरी, मुकुल मसंद, जितेंद्र, गौरव, राजीव यादव, अमित, बब्बल, चिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की आसपास के गांवों में गश्त
गांव भीकनपुर में गोकशी मामले को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल है। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस एहतियातन कदम उठा रही है। ऐसे में बुधवार को बाबूगढ़ पुलिस ने भीकनपुर सहित आसपास के गांवों में मार्च किया। इस दौरान लोगों को गोकशी के संबंध में सूचनाएं देने के लिए कहा गया। पुलिस ने संदिग्धों के घरों में जाकर जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed