फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा न होने पर भड़के छात्र

ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा न होने पर भड़के छात्र

Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा न होने पर भड़के छात्र
ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा न होने पर भड़के छात्र
विज्ञापन

-कालेज में किया जोरदार प्रदर्शन, प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग
-प्राचार्या बोली: मेरिट लिस्ट में थी त्रुटि, सीसीएसयू से दोबारा लिस्ट जारी करने का किया है अनुरोध
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में शुक्रवार को ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा न होने के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भी मांग उठाई। वहीं प्राचार्य ने मेरिट लिस्ट में कुछ त्रुटि होने के कारण चस्पा न करने की बात कही, वहीं सीसीएसयू से दोबारा मेरिट जारी करने का अनुरोध किया है।
सीसीएसयू से संबद्ध दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में इन दिनों यूजी, पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार सुबह द्वितीय ओपन कट ऑफ मेरिट लिस्ट चस्पा होनी थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में कुछ खामियों के कारण कालेज प्रबंधन लिस्ट को दोपहर तक भी चस्पा नहीं कर सका। इस दौरान कुछ छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता व जल्द मेरिट लिस्ट चस्पा करने की बात पर अड़े रहे। इससे गुस्साए छात्रों ने कालेज परिसर में जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता संजय गहलौत, वरूण त्यागी, रोहित गौतम, एबीवीपी के विभाग संयोजक प्रशांत गौड़ ने जल्द राहत नहीं मिलने पर कालेज में तालाबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कालेज प्रबंधन से भी पारदर्शिता बरतने की बात कही, उनके समझाने पर ही छात्र शांत हुए।

प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया सीसीएसयू से जारी मेरिट के आधार पर ही की जा रही है। मेरिट लिस्ट में कुछ खामी थी। इस कारण मेरिट लिस्ट समय पर चस्पा नहीं हो सकी। सीसीएसयू से दोबारा मेरिट को संशोधित कर भेजने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed