{"_id":"651ee925a0566fdba20ddc0a","slug":"80-lakh-for-drainage-system-hapur-news-c-138-1-pkw1001-922-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 80 लाख से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 80 लाख से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी निजात
Thu, 05 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 किनारे नगर पालिका 80 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण करेगी। इसके बनने से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। एनएचएआई ने नाला निर्माण के लिए नगर पालिका को अनुमति दे दी है।
हाईवे चौड़ीकरण एवं एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्कों चेतक ने जल निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया था। लेकिन उक्त नाला ऊंचा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पालिका अधिकारी पिछले पांच साल से नाले का दोबारा निर्माण कराने और सफाई कराने के संबंध में एनएचएआई से अनुमति मांग रहे थे। पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने इस क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के माध्यम से एनएचएआई को पत्राचार किया। जिसके बाद एनएचएआई ने एलिवेटेड के पिलर संख्या 12 से 3 तक नगर पालिका को नाला निर्माण करने स्वीकृति दे दी है। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि 80 लाख से नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसके उपरांत नगर से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।