{"_id":"65e0c1339b09a9761c0d8c44","slug":"8-hours-supply-down-hapur-news-c-135-1-hpr1002-108191-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज आठ घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार से निर्गत इमटौरी फीडर और उपैड़ा बिजलीघर शुक्रवार सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। जिसके कारण 20 से अधिक गांव, मोहल्लों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की सप्लाई भी बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी द्वितीय उमाकांत शर्मा ने बताया कि आनंद विहार से निर्गत 11केवी इमटौरी पोषक की सप्लाई सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। जिसके कारण आनंद विहार, रामगढ़ी, शिवगढ़ी, रफीकनगर, मजीदपुरा, बुलंदशहर रोड, सामिया, आशियाना कॉलोनी, रघुनाथपुर, चंदपुरा, पूठा हुसैनपुर, रामपुर की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर 220केवी सिंभावली से पोषित 33केवी पोषक को भूमिगत किए जाने के कारण उपैड़ा बिजलीघरी सुबह दस से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े करीब 12 गांवों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोग पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें।