फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   75 percent presence

Hapur News: स्कूलों में छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति हो अनिवार्य

Tue, 21 Jan 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
75 percent presence
हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, गुणवत्ता शिक्षा, बालिका शिक्षा, मध्याह्न भोजन, यू डायस प्लस, पीएम श्री विद्यालय और आरटीई के अंतर्गत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के नवीन सत्र में नामांकन प्रक्रिया आदि को लेकर चर्चा हुई। साथ ही स्कूलों में प्रतिदिन 75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ऑपरेशन कायाकल्प में डीएम प्रेरणा शर्मा ने दिव्यांग शौचालय के रैंप को मानक अनुसार बनाने के निर्देश दिए। स्कूलों में बालक एवं बालिका शौचालय व मूत्रालय क्रियाशील हों। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डायट कैंपस में नाला निर्माण के लिए जल्द रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण बनवाया जाए।
विज्ञापन


यू डायस प्लस में अगले एक सप्ताह के अंदर शिक्षक एवं स्कूल प्रोफाइल को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए और आधार कार्ड की समस्या का निस्तारण कराएं। बैठक में एडीएम ज्योत्सना बंधु, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed