{"_id":"5c97cfccbdec221402335098","slug":"71553453004-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से कनिया कल्याणपुर में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से कनिया कल्याणपुर में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कनिया कल्याणपुर में दूषित जल लोगों की जान पर कहर बरपा रहा है। एक सप्ताह में तीन लोग कैंसर से पीड़ित होकर दम तोड़ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम व प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों की माने तो गांव के आसपास छोईया होने के कारण हैंडपंप से दूषित पानी निकलता है। इससे निजात पाने के लिए कई बार गांव में पानी की टंकी लगाने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन टंकी की सौगात अभी तक नहीं मिल सकी है। मजबूरी में ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ता है।
गांव में दर्जनों लोग कैंसर की चपेट में हैं। रविवार को 50 वर्षीय कमल सिंह व 48 वर्षीय कक्कू का निधन कैंसर के चलते हो गया। वहीं, तीन दिन पूर्व 62 वर्षीय जयकरण ने भी कैंसर की चपेट में आकर दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीण मोहन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम से शिकायत की जा चुकी है। सांसद से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम को भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।