फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धनपुरा बिजलीघर से जोडने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया-।

धनपुरा बिजलीघर से जोडने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया-।

Fri, 14 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
धनपुरा बिजलीघर से जोडने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया-।

विज्ञापन
धनपुरा बिजलीघर से सप्लाई जोड़ने को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

गढ़मुक्तेश्वर। गांव धनपुरा में नया बिजलीघर बनने के बाद भी दूसरे बिजलीघर से गांव में बिजली आपूर्ति हो रही है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए धनपुरा बिजलीघर से आपूर्ति कराए जाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव धनपुरा में नवनिर्मित बिजलीघर करीब पांच माह पहले चालू हो चुका है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते धनपुरा गांव को ही नए बिजलीघर से बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही। पुराने बिजलीघर से आपूर्ति होने के चलते सुचारू आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे किसान और ग्रामीण परेशान हैं। गांव में ही बिजलीघर बनने के बाद भी गांव की सप्लाई न जोड़ कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव की बिजली आपूर्ति नए बिजलीघर से जोड़े जाने की मांग की है। पावर कॉरपोरेशन के जेई महेश चंद शर्मा का कहना है कि गांव धनपुरा में कुछ समय पहले ही नया बिजलीघर बना है। जल्द ही गांव की बिजली आपूर्ति बिजलीघर से जोड़ दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सुशील प्रधान, ओमवीर सिंह, अशोक नागर, सतीश नागर, कमल सिंह, गुडडू, आजाद, ललित कुमार, परमात्मा शरण, अंकित, ब्रजपाल, राजकुमार, अनुज, मोहित कुमार, जयवीर सिंह, अमरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महराज सिंह, विनोद, राजेंद्र सिंह, आशीष नागर, देवेंद्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed