{"_id":"5a7752554f1c1ba0268b8501","slug":"71517769301-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार को देहात अंचल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था देखी।
बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है। ग्रामीण अंचल के कुछ परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों पर काफी दबाव है। ऐसे में इन परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था देखने के लिए रविवार को डीआईओएस ने औचक निरीक्षण किया।
डीआईओएस ने गोहरा आलमगीरपुर के जनता इंटर कॉलेज, लोदीपुर के लाला बाबू बैजल मैमोरियल इंटर कॉलेज, मतनौरा के आदर्श इंटर कॉलेज, बझीलपुर के राम रिछपाल इंटर कॉलेज व शाहपुर फगौता के रावल हायर सैकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में फर्नीचर, बिजली, प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था परखी। कुछ परीक्षा केंद्रों पर कमियां मिलीं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि नकल विहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। अगर कहीं भी लापरवाही मिली तो केंद्र व्यवस्थापकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।