फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   700 hand pumps.

700 हैंडपंप बुझाएंगे शहर के लोगों की प्यास

Wed, 31 Aug 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 31 Aug 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
700 hand pumps.
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

शासन की ओर से शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए 700 सौ हैंडपंप लगाए जाएंगे। फिलहाल 350 हैंडपंपों के लिए प्रदेश सरकार ने 1.5 करोड रुपये जारी कर दिए हैं। 15 दिन के अंदर चिन्हित स्थानों पर हैंडपंप लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


यह सभी हैंडपंप जिले के विधायक और एमएलसी कोटे से लगाए जाएंगे। दरअसल, अगस्त माह लगभग बीत चुका है लेकिन अब भी उमस भरी गर्मी में शहर और गांवों में पेयजल की किल्लत है। अधिकतर नल दूषित पानी उगल रहे हैं।
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने के लिए शासन ने विधायकों को 100 हैंडपंप नए और 100 हैंडपंप रिबोर कराने के लिए फंड जारी किया है। जिले में तीन विधानसभा सीट हैं। यहां के माननीय 300 नए हैंडपंप और 300 खराब पड़े हैंडपंप दुरुस्त करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य भी अपने कोटे से 100 हैंडपंप यहां लगवा सकते हैं। ऐसे में कुल 700 हैंडपंप जिले में लगाने के लिए जगहों को चन्हित कर लिया गया है। शासन ने फिलहाल 350 हैंडपंपों के लिए 1.5 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है।

बाकी का बजट भी अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। अगले 15 दिनों में नल लगाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इन हैंडपंपों के लगने से लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। देहात अंचलों में रहने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।


जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जैन का कहना है कि नए व रिबोर होने के लिए 350 हैंडपंप की डेढ़ करोड़ रुपये विभाग के खातों में आ गए हैं। बाकी भी जल्द आने की उम्मीद है। डिमांड के हिसाब से स्थान चिन्हित कर हैंडपंप लगाए जाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed