{"_id":"5c0d713fbdec22417b50d1eb","slug":"61544384831-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से मिला आश्वासन, एक महीने के लिए टली फार्मासिस्टों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से मिला आश्वासन, एक महीने के लिए टली फार्मासिस्टों की हड़ताल
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से मिला आश्वासन, एक महीने के लिए टली फार्मासिस्टों की हड़ताल
हापुड़। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में 10 दिसंबर से होने वाली सरकारी फार्मासिस्टों की हड़ताल, शासन के आश्वासन पर फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित हो गई है। ऐसे में मरीजों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट बीते दस दिन से विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के कारण आंदोलन कर रहे थे। दो घंटे तक रोजाना कार्य का बहिष्कार किए जाने से मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. जीपी गौतम ने बताया कि शासन से हुई वार्ता में पदाधिकारियों को आश्वासन मिला है। इसके चलते एक महीने के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यदि उनकी मांगों नहीं मानी तो पुन: आंदोलन होगा। बहरहाल, फार्मासिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के टलने से मरीजों को राहत मिली है।