फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बछलौता नहर के पास मिला लापता युवक का शव

बछलौता नहर के पास मिला लापता युवक का शव

Wed, 23 May 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बछलौता नहर के पास मिला लापता युवक का शव
बछलौता नहर के पास मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित गांव सबली से 20 मई से लापता युवक का शव बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता नहर के पास मिला है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बछलौता नहर के पास स्थित खेत में राजवीर सिंह काम करने गया था। तभी उसे खेत में एक सड़ा गला शव दिखाई दिया। उसके बाद राजवीर ने पुलिस को जानकारी दी। शव की सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान गांव सबली निवासी उमेश के रूप में की। उमेश शाहदरा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और 20 मई की शाम से लापता था। उमेश की पत्नी नीलम ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 20 मई की शाम तक उसकी उमेश से बात हुई थी। उमेश ने बताया था कि वह ट्रेन से आ रहा है और डासना मसूरी पहुंच चुका है। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका नजर आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed