{"_id":"5aea033e4f1c1b87648b56db","slug":"61525285694-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ रही बस का डीजल टेंक तेज आवाज के साथ फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ रही बस का डीजल टेंक तेज आवाज के साथ फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर तेज धमाके के साथ फटा बस का डीजल टैंक, हड़कंप
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क पर दौड़ रही प्राईवेट बस का डीजल का टैंक तेज आवाज के साथ फटने से उसमें सफर कर रहे महिला बच्चों समेत दर्जनों यात्री बुरी कांप उठे। इसके बाद बस स्टार्ट न होने पर यात्रियों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
बरेली से दिल्ली को चलने वाली एक प्राइवेट बस बुधवार की रात में करीब दस बजे महिला बच्चों समेत 66 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसी ही बस गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में फ्लाई ओवर के पास पहुंची तो तेज आवाज के साथ टैंक फटने से उसमें भरा डीजल सड़क पर बिखर गया। टैंक फटने के दौरान तेज आवाज होने से बस में सफर कर रहे महिला बच्चों समेत सभी यात्री अनहोनी की आशंका से बुरी तरह थर्रा गए। डीजल टैंक फटने से स्टार्ट न होने पर बस आगे नहीं बढ़ पाई, जिस पर ड्राइवर रमेश और परिचालक हसरत ने पीछे से आ रहीं दूसरी प्राइवेट बसों को रुकवाकर अपनी बस के यात्रियों को उनमें बैठाकर आगे को रवाना कर दिया।