{"_id":"5ac5181f4f1c1bec618b57a4","slug":"61522866207-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल मामले में 23 और हिरासत में, दो जेल भेजे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल मामले में 23 और हिरासत में, दो जेल भेजे...
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल के 23 और आरोपी हिरासत में, दो जेल भेजे
हापुड़। भारत बंद के दौरान बवाल होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात 23 और लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि लोजपा नेता सहित दो लोगों को जेल भेजा है। उधर, पुलिस की ओर से रात भर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश जारी रही।
सोमवार को बवाल के बाद से पुलिस हरकत में है। प्रदर्शनकारियों को चिन्हित करने के बाद दबिशें दी जा रही हैं। इस मामले में 75 आरोपियों को जेल भेजने के बाद मंगलवार रात पुलिस ने 23 और लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार को 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जबकि लोजपा के पश्विमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह सहित दो लोगों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया। पुलिस पूरी रात आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देती रही। इस दौरान कुछ नामचीन लोगों के घर भी दबिश दी गई। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से पहले उनका नाम उजागर नहीं कर रही है। ये सभी लोग गिरफ्तार होने के डर से अंडरग्राउंड हैं।
आलम यह है कि सोमवार को जुलूस में शामिल ये अपने-अपने सूत्रों से पुलिस की कार्रवाई की पल पल की जानकारी जुटा रहे हैं। हर किसी को अपना नाम आने का डर है। कुल मिलाकर पुलिस फिलहाल किसी ढिलाई के मूड में नहीं है। एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।