{"_id":"59aeec414f1c1b78078b4722","slug":"61504635969-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ्य अफसरों के निरीक्षण में बंद मिली भटियाना पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ्य अफसरों के निरीक्षण में बंद मिली भटियाना पीएचसी
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य अफसरों के निरीक्षण में बंद मिली भटियाना पीएचसी
- सपनावत सीएचसी पर लैब टेक्निशियन समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित
- एसीएमओ ने जारी किया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एसीएमओ के निरीक्षण में मंगलवार को भटियाना पीएचसी पर ताला लटका मिला, वहां तैनात स्टाफ नदारद था। सपनावत सीएचसी पर भी लैब टेक्निशियन समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांग लिया गया है। वेतन काटने की भी कार्रवाई चल रही है।
सीएचसी, पीएचसी में बेहतर चिकित्सा सुविधा न मिलने के संबंध में कई बार मरीज अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। इन्हीं शिकायतों पर मंगलवार को एसीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने भाटिया पीएचसी का निरीक्षण किया। लेकिन वहां कोई चिकित्सक न मिलने और गेट पर ताला लटका मिलने से वह हैरत में पड़ गए।
आनन फानन में उन्होंने फोन पर वार्ता करनी चाही। लेकिन उनका फोन तक नहीं उठाया जा सका। इसके अलावा सपनावत सीएचसी पर भी अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। वहां तैनात लैब टेक्निशियन, वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर उन्होंने लापरवाह स्टाफ को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांग लिया है। इसके अलावा वेतन काटने की भी कार्रवाई चल रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
एसीएमओ डा.वेद प्रकाश का कहना है कि निरीक्षण में भटियाना पीएचसी पर ताला लटका मिला है। लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।