फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उत्पीड़न के विरोध में मंडी सचिव से मिले व्यापारी

उत्पीड़न के विरोध में मंडी सचिव से मिले व्यापारी

Tue, 22 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न के विरोध में मंडी सचिव से मिले व्यापारी
उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए व्यवसायी
विज्ञापन


- मंडी सचिव से मिलकर बताई अपनी समस्या
-सुनवाई नहीं होने पर कृषि मंत्री स्वाती सिंह से मिलेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मंडी समिति से संबंधित समस्याओं को लेकर हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के व्यवसायी मंगलवार को मंडी सचिव से मिलकर व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
मंडी सचिव हर विलास यादव ने बताया कि महामंत्री टुक्कीराम गर्ग ने कहा कि विनियर पर किसी टैक्स का प्रावधान नहीं है। लेकिन इस टैक्स की वसूली कर व्यवसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विनियर के निर्यात करने पर गेट पास की बाध्यता का कोई नियम नहीं है। यह पूर्णतया अनुचित है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि टिंबर व्यवसायी किसान के माल की खरीद पर 6आर प्रपत्र का इस्तेमाल कर शासन को मंडी शुल्क चुकाते हैं। उसके पश्चात लकड़ी से विनियर बनाने के बाद माल को बाहर भेजने पर कुछ मंडी समिति अधिकारी बेवजह व्यवसायियों का उत्पीड़न करने लगे है। शहर अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कहा कि इस संबंध में व्यापार मंडल शीघ्र ही कृषि मंत्री स्वाती सिंह से मिलेगा। मंडी सचिव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनका उत्पीड़न नहीं होगा। इस मौके पर मनीष कंसल मक्खन, विशाल रानू, हरीओम गर्ग, मयंक कंसल, जगवीर चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अनुज गर्ग, मनोज कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed