फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाजपा की बजाए सपा या बसपा की सरकार होती तो भी रजनीलता की विदाई तय थी

भाजपा की बजाए सपा या बसपा की सरकार होती तो भी रजनीलता की विदाई तय थी

Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की बजाए सपा या बसपा की सरकार होती तो भी रजनीलता की विदाई तय थी
पहले से तय थी रजनीलता की विदाई
विज्ञापन


- ताजपोशी के दौरान सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा था
- सियासी आका सतपाल पार्टियों की किरकिरे बने हुए थे

इमरान अली
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा की बजाए सपा या बसपा की भी सरकार होती तो भी रजनीलता की विदाई तय थी। इसका कारण था कि जिला पंचायत की कुर्सी पर ताजपोशी के बाद से सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगने से सियासी आका सतपाल भी बाकी पार्टियाें की किरकिरे बने हुए थे।

जिला पंचायत हापुड़ के चेयरपर्सन पद का चुनाव अखिलेश शासन में हुआ था। सपा समर्थित रजनीलता खटीक ने कांटे के मुकाबले में अमृता कुमार को महज एक वोट से पराजित किया था। उस समय विजेता खेमे के सियासी रणनीतिकार रहे सतपाल यादव पर सत्ता का दुरुपयोग कराने के आरोप भी लगाए गए थे। बाद में सतपाल यादव सपा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गढ़ विधानसभा सीट से ताल ठोक दिया था। इसके बाद सपा हाईकमान ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। सपा समर्थित हाजी कामिल खां और तेजपाल प्रमुख भी भाजपा खेमे के सुर में सुर मिलाते आ रहे थे। इस लिहाज से अगर भाजपा की बजाए सपा या बसपा की सरकार आती तो भी जिला पंचायत चेयर पर्सन रजनीलता खटीक की कुर्सी जानी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed