फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   '60 Forgive the interest of farmers made a joke of the day "

प्रधानमंत्री का मरहम नहीं आया काम, गुस्से में किसान

Mon, 02 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
'60 Forgive the interest of farmers made a joke of the day "
farmer - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खरीफ और रबी की फसल पर लिए कर्ज का 60 दिन का ब्याज माफ किए जाने की घोषणा से किसान नाखुश हैं। किसानों का कहना है कि 50 दिन तक नोटबंदी की समस्या झेलने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें ठेंगा दिखाया है। वह बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड पर लिए लोन की माफी की आस लगाए बैठे थे। प्रधानमंत्री ने यह घोषणा कर किसानों से राहत के बजाय भद्दा मजाक किया है।

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से किसान काफी परेशान हैं, बैंकों से पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है। सहकारी बैंकों में तो बीते कई दिन से किसानों को पैसा ही नहीं मिल सका था। ऐसे में किसानों की गेहूं की फसल भी प्रभावित हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रबी और खरीफ की फसल पर लिए कर्ज का 60 दिन का ब्याज माफ किए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


किसान बिजली के बिल, किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए लोन में शत प्रतिशत छूट की आस लगाए उनके भाषण का इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से किसान व राजनेताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। गांव रसूलपुर निवासी किसान जतिन चौधरी ने बताया कि गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण बिजली का बिल नहीं चुका पा रहे हैं। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री बिजली का बिल माफ करा देंगे, लेकिन कर्ज में न के बराबर छूट देकर किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी महिपाल सिंह का कहना है कि फसलों का उचित दाम न मिलने के कारण किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेकर कार्य चला रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने महज 60 दिन के कर्ज का ब्याज माफ कर किसानों को परेशानी में डाल दिया है। रालोद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने किसानों को राहत दिलाने के बजाय ठेंगा दिखाया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


वहीं, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह का कहना है कि सरकार किसानों को गन्ने का भुगतान तक नहीं दिला पा रही हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा, उद्योगपतियों को लाभ दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed