फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाजपाईयों ने फूंका सेम पित्रोदा का पुतला

भाजपाईयों ने फूंका सेम पित्रोदा का पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने फूंका सेम पित्रोदा का पुतला
भाजपाईयों ने फूंका सैम पित्रोदा का पुतला
विज्ञापन


हापुड़। कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा द्वारा 1984 में हुए सिख दंगे पर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा विकास अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर पर एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से लंबे समय तक चलने वाली कांग्रेस की सरकार ने देश को लगातार गुमराह किया। देश के साथ छल और विश्वासघात किया है। 1984 में सिक्खों का नरसंहार कांग्रेस की मिलीभगत थी और आज कांग्रेसियों को उसका जरा भी अफसोस तक नहीं है। इन्होंने देश की जनता को धर्म व संप्रदाय के नाम पर लड़ाया है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा देश की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस के नेता फूट डालो और राज करो में विश्वास रखते हैं। जिला मंत्री जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सेठी ने कहा कांग्रेस की नियत को अब देश समझ चुका है। सिख समाज भारत का अटूट अंग है।
विज्ञापन

उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए अतरपुरा चोपला पहुंचे और यहां सैम पित्रोदा का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. शिवकुमार, विनय अग्रवाल, कपिल एसएम, मनोज बाल्मीकि, जगदीश प्रधान, प्रवीण सिंहल, हितेश कश्यप, राहुल शर्मा, रमेश अरोड़ा, सरदार दर्शन सिंह, ताहिर त्यागी, मोहित कृष्णा, कनिक, हरिओम शर्मा, अमित त्यागी, शाहिद खान, सरदार मनप्रीत सिंह, विकास त्यागी, बलदेव सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed