{"_id":"5bd8afd1bdec2269c33c5529","slug":"51540927441-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने लिये
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग ने देसी घी और खोया के छह नमूने लिए
हापुड़। दिवाली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी मंगलवार को भी जारी रही। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए देसी घी और खोया आदि के छह नमूने लिये। देहात क्षेत्र में छापामारी की सूचना पर हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालुद्दीन ने बताया कि टीम द्वारा दीपावली पर्व को लेकर छापेमारी कार्रवाई की जा रही हैं। मंगलवार को भी टीम ने कोठीगेट स्थित एक डेयरी से घी का नमूना लिया। इसके अलावा देहात क्षेत्र के गांव सरावनी में एक डेयरी पर छापा मारकर यहां से घी और पनीर का नमूना लिया। एक अन्य टीम ने गांव डाहना में छापा मारकर यहां से खोया के दो नमूने, पिलखुवा स्थित एक डेयरी से दूध का एक नमूना लिया गया। टीमों द्वारा की गयी छापेमार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। देहात क्षेत्र में तो अधिकतर दुकानें बंद हो गयी। जिसके कारण टीम को नमूने लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मिलावट खोरो पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। मिलावट को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा।