फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिले के दस गांवों में होगी जैविक फसलों की खेती

जिले के दस गांवों में होगी जैविक फसलों की खेती

Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिले के दस गांवों में होगी जैविक फसलों की खेती
जिले के दस गांवों में होगी जैविक फसलों की खेती
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 10 गांवों में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक फसलों की खेती होगी। इसके लिए शासन ने कृषि अधिकारियों को जल्द 10 राजस्व गांवों का कलस्टर तैयार कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। शासनादेश पर कृषि अफसरों ने गांवों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
मृदा परीक्षण विभाग की सर्वे रिपोर्ट में हापुड़ की मृदा का स्वास्थ्य काफी हद तक खराब हो चुका है। स्थिति यह है कि बिना रसायनिक उर्वरकों के भूमि से फसल उत्पादन लेना लगभग असंभव है। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेत हुए प्रदेश सरकार ने अब जिले में जैविक खेती की शुरूआत कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत शासन स्तर से परंपरागत कृषि विकास योजना लागू कर कृषि अफसरों को योजना की गाइडलाइन भेज दी गई है। इसमें कृषि अफसरों से जिले के 10 राजस्व गांवों का कलस्टर तैयार कर जल्द प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 गांवों में जैविक उर्वरकों से फसलों को तैयार कराया जाएगा। भूमि को उर्वरकशील बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद, गोबर का खाद, नीम का खाद विभाग से किसान को दिया जाएगा। सरकार की नई पहल से किसानों का रसायनिक उर्वरकों पर लगने वाला फिजूल खर्चा भी कम होगा, वहीं जिलेवासियों को जैविक सब्जियां खाने का मौका मिलेगा।

उप कृषि निदेशक एएन मिश्रा का कहना है कि शासनादेशानुसार गांवों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिले के 10 गांवों में जैविक फसलें लहलहाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed