फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   5.58 crore will be repaired 27 roads.

5.58 करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी 27 सड़कें

Mon, 27 Jun 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
5.58 crore will be repaired 27 roads.
खराब सड़कें - फोटो : अमर उजाला

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर अब राह आसान होगी। लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के 27 मार्गों पर 5.58 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। महकमे के आला अफसरों की पूरी कोशिश है कि सड़कों की मरम्मत का कार्य दो महीने में पूरा हो जाए। खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधरने से ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग 18.80 लाख रुपये की लागत से दोयमी से धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, आगापुर मार्ग, 15 लाख रुपये की लागत से श्यामपुर मलकपुर होते हुए कनिया मार्ग, 28 लाख रुपये की लागत से दोयमी, मुरादपुर, आगापुर से श्यामपुर मार्ग,
विज्ञापन
विज्ञापन


18 लाख रुपये की लागत से दोयमी मुरादपुर आगापुर मार्ग से हापुड़ किठौर मार्ग, चार लाख रुपये की लागत से डहानामार्ग, 23 लाख रुपये की लागत से डहाना मार्ग, 37 लाख रुपये की लागत से ततारपुर मार्ग, 9 लाख रुपये की लागत से  घुंघराला मीरपुर मार्ग से हसनपुर मार्ग,

39 लाख रुपये की लागत से बड़ौदा सिहानी से फगौता मार्ग, 31 लाख रुपये की लागत से बड़ौदा सिहानी से सालेपुर मार्ग, 28 लाख रुपये की लागत से ततारपुर-लालपुर का शेष भाग, 26 लाख रुपये की लागत से बाबूगढ़ से किनया मार्ग, 23 लाख रुपये की लागत से अयादनगर टियाना मार्ग,

38.50 लाख रुपये की लागत से बाबूगढ़ से बीबीनगर मार्ग, 14 लाख रुपये की लागत से बाबूगढ़ से बागड़पुर मार्ग, 11.50 लाख रुपये की लागत से झंडा मुशर्ररफपुर से भटैल, 10 लाख रुपये की लागत से भदस्याना से हाजीपुर मार्ग,

30 लाख रुपये की लागत से पावटी से हैदपुर, 2.5 लाख रुपये की लागत से छिजारसी मार्ग, 37 लाख रुपये की लागत से अचपलगढ़ी फगौता से आजमपुर मार्ग, 30 लाख रुपये की लागत से  निधावली नहरपुर से महाराजगढ़ी मार्ग.

39 लाख रुपये की लागत से हरौड़ा मार्ग से रझैड़ा मार्ग समेत 27 मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यों के टेंडर निकाल दिए गए है।सभी प्रक्रिया पूरी होने पर दो माह में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

मालूम हो कि नगर पालिका भी तकरीबन नौ करोड़ रुपये की लागत से एक दर्जन से ज्यादा सड़कों को चमाचम कराने जा रही है। इन सड़कों का निर्माण इंटर लॉकिंग और हाट मिक्स प्लांट से होगा।


हाट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कों का निर्माण बरसात बाद पूरा हो सकेगा। इन सड़कों में एलएन पब्लिक स्कूल वाली रोड भी है, जो करीब 66 लाख रुपये की लागत से बनेगी। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed