{"_id":"5ce29178bdec22071b38a6ac","slug":"41558352248-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े से संपति हड़पने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े से संपति हड़पने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़े से संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के नई बस्ती मंडी चौक में रहने वाली एक पीड़िता ने दबंगों पर फर्जीवाड़े से संपत्ति हड़पने की कोशिश का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
गढ़ की नई बस्ती मंडी चौक में रहने वाली डोलिका राज पत्नी आलोक कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि पिता राजेंद्र सिंह उर्फ आरके लाल 22 फरवरी 2019 को अपनी समस्त चल अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत उसके हक में की थी। 30 मार्च को पिता की मौत होने पर मोहल्ले में रहने वाली मेरठ की एक महिला ने खुद को उनकी पत्नी दर्शाते हुए फर्जी आधार, राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों के सहारे उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया है। आरोपी महिला भूमाफियाओं से सांठगांठ कर संपत्ति को बेचने की फिराक में जुटी हुई है, जिसने 4 अप्रैल को कई लोगों के साथ घर में घुसकर उस पर हमला भी किया था। जिसकी रिपोर्ट गढ़ कोतवाली में दर्ज कराई हुई है। पीड़िता ने बताया कि पिता से मिली कृषि भूमि में इन दिनों गेहूं की फसल खड़ी हुई है, जिसे काटने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इंस्पेक्टर आरके राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।