फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एक किलोमीटर आगे डिस्कपल होती मालगाड़ी, हो सकता था बड़ा हादसा

एक किलोमीटर आगे डिस्कपल होती मालगाड़ी, हो सकता था बड़ा हादसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
एक किलोमीटर आगे डिस्कपल होती मालगाड़ी, हो सकता था बड़ा हादसा
एक किलोमीटर आगे डिस्कपल होती मालगाड़ी, तो हो सकता था बड़ा हादसा
विज्ञापन


हापुड़। मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी यदि एक किलोमीटर आगे डिस्कपल होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि घटना से एक किलोमीटर दूर कुचेसर रोड स्टेशन के पास लोगों की भारी भीड़ होती है जो लाइनों को भी क्रॉस करते रहते हैं। लोड डिब्बों के कारण भी अनहोनी होने से बच गई।
बृहस्पतिवार सुबह बाबूगढ़ स्टेशन से आगे चलकर दयानगर के पास जहां मालगाड़ी डिस्कपल हुई थी, वहां लोगों की चहल पहल कम रहती है। ट्रैक पर भी लोगों का आना-जाना कम ही रहता है, लेकिन घटना से एक किलोमीटर आगे चलकर कुचेसर चौपला रोड स्टेशन है। दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक से होता है जहां फाटक बंद होने पर भी लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में यदि यह हादसा कुचेसर स्टेशन के पास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इतना ही नहीं मालगाड़ी के लोडिड डिब्बों ने भी बड़ा हादसा बचा लिया। अगर खाली डब्बे होते तो डीरेल होने की संभावना बढ़ सकती थी। बहरहाल बड़ा हादसा टलने से रेलवे के अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed