{"_id":"5c0d714fbdec2241b439ce3e","slug":"41544384847-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरोड़ा रोड पर अतिक्रमण से परेशानी झेलनी पड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरोड़ा रोड पर अतिक्रमण से परेशानी झेलनी पड़ रही
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोड़ा मोड़ पर अतिक्रमण से लोग परेशान
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में हरोड़ा रोड पर अतिक्रमण से राहगीरों समेत हजारों लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा नेता और समाजसेवी सरदार राजेंद्र सिंह ने एसडीएम ज्योति राय ने एसडीएम समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली शुगर मिल के हरोड़ा मोड से गांव हरोड़ा, भरना समेत दर्जनों गांवों के लिए रास्ता जाता है। जिस पर प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों समेत छात्रों का आवागमन होता है, लेकिन हरोड़ा मोड पर दुकानदारों, ठेली-पटरी वालों ने सड़क किनारे तक अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते रास्ता बेहद संकरा हो गया है। जिस पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली, बस समेत अन्य बड़े वाहन एक साथ निकलने पर छोटे वाहन तो दूर पैदल चलने वालों का निकलना भी दुश्वार हो जाता है। कई बार रास्ते पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस संबंध में सिंभावली थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।