फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिना नोटिस दुकानों को ध्वस्त करने पहुंची एचपीडीए की टीम, हंगामा

बिना नोटिस दुकानों को ध्वस्त करने पहुंची एचपीडीए की टीम, हंगामा

Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
बिना नोटिस दुकानों को ध्वस्त करने  पहुंची एचपीडीए की टीम, हंगामा
फोटो संख्या 02एचपीआर पीएच-12
विज्ञापन


दुकानों को गिराने पहुंची एचपीडीए की टीम, फूटा गुस्सा

- दिल्ली रोड स्थित सबली गेट के पास बनी दुकानों का हाईकोर्ट में चल रहा है केस
- नोटिस नहीं देने पर दुकानदारों ने एचपीडीए पहुंचकर किया अधिकारियों का घेराव

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
दिल्ली रोड पर सबली कट के पास प्रस्तावित आनंद विहार योजना में आ रही दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची प्राधिकरण की टीम को देख लोग भड़क गए। लोगों का गुस्सा देख टीम को वापस लौटना पड़ा। दुकानदारों ने मामला हाईकोर्ट में लंबित होने की बात कहते हुए कार्रवाई नहीं करने देने की बात कही, जिस पर प्राधिकरण ने 20 अगस्त तक कोर्ट से स्टे लाने का समय दिया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कुछ साल पहले आंनद विहार योजना के लिए दिल्ली रोड और आसपास की जमीन का अधिग्रहण किया था, जिसमें सड़क किनारे स्थित दुकानें और उनके पीछे का बड़ा हिस्सा शामिल है। इस अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों और दुकानदारों ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया। दुकानदार और किसान मामले को लेकर हाईकोर्ट चले गए। अब वाद हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बुधवार को बिना कोई नोटिस दिए प्राधिकरण की टीम सबली गेट के पास स्थित दुकानों को गिराने के लिए पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही भवन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी और अन्य किसान मौके पर पहुंच गए। ललित कुमार छावनी वाले, रमन गोयल, हरिप्रकाश त्यागी, सोनू त्यागी सहित जमा सैंकड़ों लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होते देख टीम वापस लौट गई। इसके बाद लोग एचपीडीए कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मिले और हाईकोर्ट में वाद का हवाला देते हुए कार्रवाई का विरोध किया। जिस पर अधिकारियों ने शासन से दबाव की बात करते हुए कोर्ट की बात को दरकिनार कर दिया। काफी हंगामे के बाद 20 अगस्त तक कार्रवाई न करने पर सहमति बन गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वीसी गया प्रसाद ने कहा कि लोगों को 20 अगस्त का समय दिया गया है। इस बीच हाईकोर्ट से स्टे आता है तो कार्रवाई नहीं होगी। अन्यथा दुकानों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed