{"_id":"59355b624f1c1b831c9c7da9","slug":"4-hours-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बॉक्स में फाल्ट, 4 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बॉक्स में फाल्ट, 4 घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में सोमवार तड़के करीब तीन बजे केबिल बॉक्स में फाल्ट से प्रीत विहार बिजलीघर ठप हो गया। इससे करीब चार घंटे तक पूरे प्रीत विहार, आधा दर्जन गांव सहित दिल्ली रोड के दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन
बिजली न होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। लाइन की पेट्रोलिंग के बाद कर्मियों को फॉल्ट मिल सका। प्रीत विहार बिजलीघर से गांव पूठा, सबली, अच्छैजा, रघुनाथपुर, चमरी, प्रीत विहार,
विज्ञापन
आनंद विहार व दिल्ली रोड के कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे मोदीनगर रोड पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पास हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
इससे पूरा बिजलीघर ठप हो गया। आनन-फानन में कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ढूंढा जा सका। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
सुबह करीब 7.30 बजे बिजलीघर को चालू किया गया। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण सप्लाई ठप हो गई थी। लाइन की मरम्मत करवा दी गई है।