फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   319 people got anti rabies vaccine in six days

Hapur News: छह दिन में 319 लोगों ने लगवाई एंटी रैबीज वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
319 people got anti rabies vaccine in six days
मोहल्ला सद्दीकपुरा की सड़क पर बैठे आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। शहर में आवारा कुत्ते ज्यादा खूंखार हो गए हैं। रोजाना लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पबला रोड स्थित सीएचसी और रेलवे रोड स्थित पीएचसी के अभिलेखों के अनुसार सोमवार से शनिवार तक 319 लोग एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि यह सभी लोग कुत्ता काटे जाने वाले नहीं हैं। इनमें बंदर, कुत्ता, छिपकली समेत अन्य के शिकार लोग शामिल हैं।
पबला रोड स्थित सीएचसी के प्रभारी डॉ.शेखर सिंह ने बताया कि रोजाना दोनों अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए 50 से 55 लोग पहुंचते हैं। शहर में बंदर और आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। शहरवासियों की माने तो सभी मोहल्लों एवं कॉलोनियों में घूम रहे लगभग साढ़े तीन हजार से अधिक आवारा कुत्ते रोजाना किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। कुत्तों के डर से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चे मकान के बाहर सड़क पर नहीं खेल पा रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने आने वाले रिश्तेदारों से फल और मिठाई लेकर नहीं आने को बोला है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर बैठा रहता है, व्यक्ति के हाथ में कुछ भी खाने का सामान दिखाई देने पर हमला कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों में ज्यादा है आतंक


आवारा कुत्तों का रजनी बिहार, गढ़ी, सद्दीकपुरा, रमपुरा, छिद्दापुरी, पुरा, शिवाजी नगर, भोलापुरी, पैंदापुरी, मोदीनगर बस स्टैंड, डबरिया, शुक्लान समेत अन्य मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed