फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लोकसभा चुनाव में संघ मांगों को पूरा कराने वाले दल के प्रत्याशी का करेगा समर्थन

लोकसभा चुनाव में संघ मांगों को पूरा कराने वाले दल के प्रत्याशी का करेगा समर्थन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में संघ मांगों को पूरा कराने वाले दल के प्रत्याशी का करेगा समर्थन
संघ मांगों को पूरा कराने वाले दल के प्रत्याशी का करेगा समर्थन
विज्ञापन


पिलखुवा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन संघ के आवाहन पिलखुवा स्थित एक रेस्तरां में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में संघ उसी दल के प्रत्याशी का समर्थन करेगा जो संघ की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर संघ को आश्वस्त करेगा।

संघ के अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि प्रधान संघ पिछले कई वर्षों से केंद्र में प्रदेश सरकार से ग्राम पंचायत के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका को नजरअंदाज नही किया जा सकता। संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप नागर ने कहा कि प्रधान पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है। मानदेय के नाम पर दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाए। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के गांव से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने संघ के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि 29 मार्च को इस संबंध में एक बैठक बुलाई जाए। इस दौरान नवीन कुमार ,सतवीर सिंह, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, फारुख ,राजकुमार ,अमित तौमर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed