फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंकों की अनदेखी से टीबी मरीजों को नहीं मिल रही आर्थिक मदद

बैंकों की अनदेखी से टीबी मरीजों को नहीं मिल रही आर्थिक मदद

Mon, 10 Dec 2018 01:22 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की अनदेखी से टीबी मरीजों को नहीं मिल रही आर्थिक मदद
बैंकों की अनदेखी से टीबी मरीजों को नहीं मिल रही आर्थिक मदद
विज्ञापन


हापुड़। बैंकों की लापरवाही से सरकारी अस्पतालों में टीबी का उपचार ले रहे हजारों मरीजों को पोषण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि बैंक कर्मी सीएमओ के पत्र लिखने के बाद भी शून्य बैलेंस पर मरीजों का खाता नहीं खोल रहे हैं, जबकि योजना के तहत मरीजों के खाते में प्रत्येक महीना 500 रुपये दिए जाने हैं।
जिलेभर में टीबी के मरीजों की संख्या करीब तीन हजार पहुंच चुकी है। शासन ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण योजना चलाई है। इस योजना के तहत मरीजों को अच्छा खानपान के लिए 500 रुपये/महीना प्रोत्साहन के रूप में देने का प्रावधान शासन ने किया है।
विज्ञापन

लेकिन यह पैसा सीधे मरीजों के खातों में पहुंचना है, जिसके चलते उनका बैंक खाता होना जरूरी है। मुख्य बात यह है कि बैंक इन मरीजों का शून्य बैलेंस पर खाता खोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि सीएमओ भी बैंकों को अपने स्तर से पत्र लिख चुके हैं। बहरहाल, पैसों के अभाव में मरीजों के खाते नहीं खुल पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पोषण योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिसके चलते मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह का कहना है कि टीबी के मरीजों को 500 रुपये/महीने दिए जाने हैं। बैंक मरीजों का शून्य बैलेंस पर खाता नहीं खोल रहे हैं। इस संबंध में डीएम को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed