फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कमिश्नर और आईजी ने मेले का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

कमिश्नर और आईजी ने मेले का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर और आईजी ने मेले का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
फोटो 15 से 17 तक
विज्ञापन


मेले में पेयजल और स्वच्छता कर रखें विशेष ध्यान
- कमिश्नर और आईजी ने मेले का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
- गंगा और हैंडपंप के पानी के नमूने की जांच के निर्देश
- मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर हैलीपैड और जनसभा स्थल का भी लिया जायजा
- लापरवाही मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कमिश्नर और आईजी ने मेले का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मेले में पेयजल की शुद्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर हैलीपैड और सभास्थल का निरीक्षण कर जल्द व्यवस्थाएं पूरी करवाने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मेरठ कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और आईजी रामकुमार शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अमले के साथ गढ़ के खादर मेला स्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले मेला स्थल का दौरा कर जन सुविधाओं समेत सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे बनाए गए स्नानघाट, वहां तक पहुंचने वाले कच्चे रास्ते, वॉच टॉवर, सीसी टीवी कैमरे, डूबने वालों को बचाने समेत सुरक्षा से जुड़े बंदोबस्त का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर और आईजी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयार किए जा रहे हैलीपैड समेत सभा स्थल का निरीक्षण कर कोई भी खामी बाकी न रहने का कड़ा निर्देश दिया। इसके बाद कमिश्नर और आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की। इसमें संबंधित विभागों के अफसरों से विस्तार के साथ तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली गई। कमिश्नर ने सभी विभागों केे अफसरों को शेष बची अपनी तैयारी अविलंब पूरी करने का कड़ा निर्देश देकर कोई भी खामी सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। आईजी ने मेला स्थल समेत संपर्क रास्तों से जुड़े सुरक्षा बंदोबस्त पूूरी तरह चाक चौबंद रखने के साथ ही वापसी के दौरान नेशनल हाइवे, मेरठ और बुलंदशहर रोड समेत संपर्क रास्तों को पूरी तरह जाममुक्त रखने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने मेला ड्यूटी में लापरवाही अथवा कोई भी ढिलाई बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। बैठक में डीएम अदिति सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ दीपा रंजन, एडीएम जेएन यादव, एएसपी राम मोहन सिंह, मेलाधिकारी ज्योति राय, तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ मेला पवन कुमार, सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह, सीवीओ डॉ.प्रमोद कुमार, एक्सईएन बिजली राकेश मोहन, एसडीओ हरिसिंह, लोक निर्माण एक्सईएन जोध कुमार, बीडीओ ज्योति बाला, इंस्पेक्टर एनके सिंह, मेला इंचार्ज दिनेश यादव, जिला पंचायत एएमए प्रणव पांडेय, एई पवन गोयल, जेई आदेश कुमार, पालिका ईओ राममूर्ति त्रिपाठी, बीईओ पंकज अग्रवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी भी सूरत में गंगा में नहीं गिरनी चाहिए गंदगी
कमिश्नर ने बड़े ही तल्ख लहजे में कहा कि मेले की गंदगी को किसी भी तौर पर गंगा की जलधारा में नहीं गिरने दिया जाएगा, इसलिए जिला प्रशासन अग्नि परीक्षा मानकर डस्टबिन रखवाने के साथ ही लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक भी करे कि वे खुले में कोई कूड़ा करकट न डालें। इसके अलावा मेले में पॉलिथीन समेत प्लास्टिक से बनी चीजों की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी दशा में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के साथ ही हैंडपंपों से पानी के नमूने लें
कमिश्नर ने हिदायत दी है कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गंगा की जलधारा समेत मेला क्षेत्र में लगने वाले हैंडपंपों के पानी के नमूने लेकर उनकी जांच भी करवाए, ताकि लोगों को पूरी तरह शुद्ध पानी मिल सके।

मच्छरों की रोकथाम को फोगिंग के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा
सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने खादर और ब्रजघाट समेत अश्वीय मेले में बनाए जाने वाले अस्थाई अस्पताल, गंभीर रोगियों को लाने ले जाने के उद्देश्य से लगाई जाने वाली एंबुलेंस गाड़ी, मच्छरों से निपटने को फॉगिंग और खाद्य वस्तुओं में होने वाली मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत जेई आदेश कुमार ने अस्थाई सड़क, पुल, स्नानघाट, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और पथप्रकाश सुविधा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed