{"_id":"5b71d50642c792385c0bf263","slug":"31534186758-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गढ़ में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गढ़ में रोष
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गढ़ में रोष
गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए गढ़ के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों क ी हड़ताल के चलते वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
सोमवार को गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरपाल सिंह की अध्यक्षता और सचिव राजेंद्र चौहान के संचालन में आपात बैठक हुई, जिसमें वकीलों पर दर्ज हुए मुकदमे की निंदा की । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए वकीलों ने हापुड़ बार के समर्थन में हड़ताल की घोषणा कर दी। जिसके चलते सिविल कोर्ट समेत तहसील स्तरीय अदालतों में कोई भी कामकाज नहीं हो पाया। वरिष्ठ वकील धनवंत राय ने कहा कि अगर हापुड़ पुलिस ने वकीलों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को निरस्त नहीं किया, तो फिर गढ़ के वकील भी बेमियादी आंदोलन में भागीदार बनकर कामकाज का बहिष्कार करेंगे। उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सह सचिव फरहान खान, कोषाध्यक्ष पवन कंसल, लेखा निरीक्षक निरंजन राणा, पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, अशरफ अली, सुकेंद्र सिंह, धनवंत राय, सुहेल आलम, बबलू भाटी, शीशपाल चौहान, आकिल, आदिल, शाकिर, हरवीर आर्य, सुशील दहिया समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।