फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   साहब! आसपास के क्षेत्र में पशुओं का हो रहा अवैध कटान

साहब! आसपास के क्षेत्र में पशुओं का हो रहा अवैध कटान

Fri, 29 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
साहब! आसपास के क्षेत्र में पशुओं का हो रहा अवैध कटान
पशुओं का हो रहा अवैध कटान, विधायक-एसपी से शिकायत
विज्ञापन


हापुड़। मोहल्ला पुराना बाजार गद्दा पाड़ा के निवासियों ने कुछ लोगों पर आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के अवैध कटान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर एसपी व सदर विधायक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला निवासी मेहराज ने शिकायत में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं के अवैध रूप से कटान पर प्रतिबंध के बावजूद करीब 25-30 लोग मोहल्ला सिकंदरगेट, ईदगाह रोड, बुलंदशहर रोड आवास विकास में इस कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में यह कारोबार खूब फलफूल रहा है। खुलेआम पशुओं का अवैध रूप से कटान हो रहा है और पुलिस इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। इससे मोहल्ले में बीमारियां पनपने का खतरा बन गया है। पीड़ित ने मोहल्ले के लोगों के साथ एसपी कार्यालय और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed