फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्कूल में एंट्री न मिलने पर भड़के अभिभावक, हंगामा

स्कूल में एंट्री न मिलने पर भड़के अभिभावक, हंगामा

Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में एंट्री न मिलने पर भड़के अभिभावक,  हंगामा
स्कूल में एंट्री न मिलने पर
विज्ञापन

भड़के अभिभावक, हंगामा

हापुड़।
मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल का प्रबंधन अभिभावकों की समस्या सुलझाने के बजाय बढ़ाता जा रहा है। सोमवार को बैठक कराने के बजाय प्रधानाचार्य ने पहले ही अवकाश घोषित कर दिया। जबकि इसकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। इससे गुस्साए अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे डीआईओएस और बीएसए भी प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली पर आगबबूला हो गए। इस दौरान अभिभावकों को दो दिन के अंदर राहत का आश्वासन देकर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
फीस वृद्धि का आरोप लगाकर शनिवार को अभिभावकों ने मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में काफी हंगामा किया था। इस बीच एसडीएम की ओर से प्रधानाचार्य से बातचीत के बाद अभिभावकों को सोमवार को विद्यालय में बैठक आयोजित कराने का आश्वासन मिला था। हैरानी की बात है कि एक ओर से प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बैठक का आश्वासन दे दिया तो दूसरी ओर स्कूल में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह नौ बजे से ही अभिभावक विद्यालय में पहुंचना शुरू हो गए। मगर, गेट पर तैनात गार्डों ने अभिभावकों को स्कूल के अंदर भी नहीं घुसने दिया। वहीं डीआईओएस गजेंद्र सिंह व बीएसए देवेंद्र गुप्ता भी स्कूल पहुंचे, लेकिन गार्डों ने उनके भी स्कूल में अंदर घुसने पर एतराज जताया। हालांकि दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में जाकर प्रधानाचार्य के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह स्कूल में नहीं हैं। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी मौके पर पहुंच गए। स्कूल में बैठक न होने पर अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने अभिभावकों को दो दिन के अंदर राहत का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा अचानक छुट्टी किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताकर कार्रवाई की बात कही है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल की ओर से सोमवार को अवकाश को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई है। विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के कार्यालय पहुंचीं प्रधानाचार्य
हंगामे के दौरान अभिभावकों के साथ बैठक न करने के बजाय प्रधानाचार्य सुनीता बिदानी अपने एक कर्मचारी के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच गईं और अपना तर्क रखने लगीं। इस दौरान यहां मौजूद डीआईओएस ने अभिभावकों के समक्ष बैठक करने की बात कही। इसके अलावा अधिकारियों ने स्कूल मैनेजमेंट की ओर से किसी पदाधिकारी के न पहुंचने पर बैठक का कोई औचित्य न रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed