Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MEMU train services are running late daily, causing distress to regular rail passengers

Hapur News: रोजाना देरी से हो रहा मेमू ट्रेन का संचालन, दैनिक रेल यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
MEMU train services are running late daily, causing distress to regular rail passengers
हापुड़। ट्रेनों के बिगड़े संचालन के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन प्रतिदिन तीन से चार घंटे विलंब से संचालित हो रही है। दैनिक यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक से शिकायत कर संचालन में सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मेमू ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, कुचेसर रोड, बाबूगढ़, हापुड़, कस्तला कास्माबाद और पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर ठहरती है। रोजाना सैकड़ों दैनिक यात्री इस ट्रेन से गाजियाबाद के लिए यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन को रोककर सुपरफास्ट और मालगाड़ियों को पास कराया जाता है। इसी कारण यह ट्रेन प्रतिदिन घंटों की देरी से चलती है। बुधवार को मेमू ट्रेन तीन घंटे 20 मिनट की देरी से हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन



मेमू ट्रेन के साथ ही बुधवार को अन्य कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से आई। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक यात्री रिंकू तोमर और वेदप्रकाश सिंघल ने बताया कि ट्रेन के बिगड़े संचालन से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। निजी क्षेत्र की नौकरी में यात्रियों को समय पर पहुंचना आवश्यक होता है। रोजाना देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है। बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा लेट थी। राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। यात्रियों ने ट्रेनों के संचालन में सुधार कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।


मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि त्योहारी सीजन और खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed