{"_id":"5aea03384f1c1ba1098b7c7a","slug":"31525285688-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया स्कूलों की औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया स्कूलों की औचक निरीक्षण
Updated Wed, 02 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
हापुड़। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को दो एसडीएम ने नगर व देहात क्षेत्रों के प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर क्षेत्र में मिड डे मील की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति में कमी पाई गई। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
बुधवार सुबह एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम ज्योति राय ने नगर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित स्वामी सचिदानंद जूनियर हाईस्कूल, रेलवे रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय व देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो में छापेमार कार्रवाई की गई। देहात क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया।
शहर क्षेत्र के स्वामी सचिदानंद जूनियर हाईस्कूल में मिड डे मील की गुणवत्ता में कई पाई गई। इसके अलावा स्कूल में बच्चों की संख्या भी कम पाई गई। इसके अलावा शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर नहीं दिखा सके। मिड डे मील रजिस्टर में बच्चों की संख्या अधिक दर्शायी गई थी। इस दौरान बच्चों से सवाल जवाब भी किए गए।
विज्ञापन
एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपी गई है।