{"_id":"5a7b404c4f1c1b4f588b7522","slug":"31518026828-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील चौपला पर फ्लाई ओवर बनवाने की मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील चौपला पर फ्लाई ओवर बनवाने की मुहिम शुरू
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील चौपला पर फ्लाई ओवर बनवाने की मुहिम शुरू
हापुड़। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा के पालिका सदस्य ने तहसील चौपला पर फ्लाई ओवर बनवाए जाने की मुहिम शुरू की है। इस बारे में उन्होंने सीएम को एक अनुरोध पत्र भेजा है।
तहसील चौपला और मेरठ रोड तिराहे के आसपास जाम और अतिक्रमण एक विकट समस्या है। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। मंगलवार को मेरठ रोड तिराहे पर काफी दूर तक लगे जाम और अतिक्रमण के कारण असंतुलित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके 10 माह के मासूम बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए भाजपा से पालिका सदस्य योगेंद्र पंडित ने तहसील चौपला और मेरठ रोड तिराहे के ऊपर से गढ़ दिल्ली रोड पर फ्लाई ओवर बनवाये जाने की मुहिम शुरू की है। उनका मानना है कि अतरपुरा से तहसील चौपला और मेरठ रोड तिराहे से होते हुए रामलीला ग्राउंड तक अगर फ्लाई ओवर बन जाए तो दोनों स्थानों पर कभी जाम नहीं लगेगा न ही हादसे होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस फ्लाई ओवर के निर्माण की स्वीकृति देकर पता नहीं कितने परिवारों को बेवजह उजड़ने से बचा सकेंगे।
विज्ञापन
गढ़ दिल्ली रोड पर फ्लाई ओवर बनवाये जाने की मुहिम का अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि ऐसा होने से अतरपुरा, तहसील चौपला और मेरठ रोड तिराहे पर जाम लगना लगभग बंद हो जाएगा। क्योंकि मेरठ बुलंदशहर मार्ग का ट्रैफिक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर जाएगा। जबकि गढ़ रोड से दिल्ली रोड की ओर जाने या आने वाला ट्रैफिक फ्लाई ओवर के ऊपर से निकल सकेगा।