{"_id":"5a1c719a4f1c1b86698be35a","slug":"31511813530-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक की साइड लगी,5 खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक की साइड लगी,5 खंभे टूटे
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने से लदे ट्रक की साइड लगी, टूटे 5 खंभे
- धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति गुल
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से सोमवार को गांव दादरी के मार्ग पर 5 विद्युत पोल टूट गए। इससे धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। देर रात तक लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास जारी था।
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बिजलीघर को आपूर्ति मोदीनगर रोड बिजलीघर से दी जाती है। सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे गन्ने से लदा ट्रक दादरी से मेरठ रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से पांच विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। उद्यमियों को घंटों आपूर्ति बाधित रहने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। देर रात तक लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास जारी रहा।
उप खंड अधिकारी दीपांशु सहाय का कहना है कि गन्ने से लदे ट्रक के चालक की लापरवाही से दादरी मार्ग पर पांच विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।