फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   3 injured in car accident

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार, तीन घायल

Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
3 injured in car accident
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार दपंती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार को क्रेन के माध्यम से हटवाया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी जीवन तिवारी बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे अपनी कार से पत्नी रेनू व बहन प्रेमा देवी के साथ रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे थे। एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी दिशा में जाकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस जीप के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर हाइवे किनारे खड़ा कराया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सीओ ने बताया कि तेज बारिश के चलते कार का अनियंत्रित होकर पलटना प्रतीत हो रहा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed